Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आईजी से...

बीकानेर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आईजी से मिला शिष्‍टमंडल

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विप्र सेना के पदाधिकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) हेमंत शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्‍हें गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा वार्ता भी की।

विप्र सेना के राष्ट्रीय सदस्य नित्यानंद पारीक, विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, जिलाध्यक्ष इंद्र कुमार शर्मा, पवन शर्मा ने वार्ता के दौरान बताया कि बीकानेर में बढ़ती अपराधिक घटनाएं, लूटपाट, चोरी, डरा धमका कर वसूली की घटनाएं आम बात हो गई है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन होने वाली घटनाओं शीघ्र ही ठोस कार्यवाही करके अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!