Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में दो दिन बारिश का ब्रेक, पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से...

राजस्‍थान में दो दिन बारिश का ब्रेक, पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से 15 से फिर शुरू होगी गतिविधियां

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में दो दिन बारिश का ब्रेक रहेगा। इसके बाद 15 अगस्‍त से एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग की ओर से आज और कल के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग के अनुसार, 14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होंगी। इसके प्रभाव से 15 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान व 16 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कोटा व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून के पहले दौर में सामान्य से करीब 90 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में औसत वर्षा का स्तर 424.71 एमएम रहता है। अब तक 410.92 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं, अब तक 271 छोटे तथा मध्यम बांध पूरी तरह भर चुके हैं। जबकि 23 बड़े बांधों में से 8 बांधों पर चादर चल चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश बारां जिले में हुई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!