Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरश्रीसीसां भैरवनाथ मंदिर में 22 को भरेगा मेला

श्रीसीसां भैरवनाथ मंदिर में 22 को भरेगा मेला

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर कोलायत तहसील के सीसां गांव में पारीक समाज के प्रतिष्ठित श्रीसीसां भैरवनाथ का मेला 22 सितम्बर को भरेगा। मेले मे शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का रवानगी का दौर शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। मेले में खासतौर से दूरदराज के गांवों के अलावा शहर के पारीक चौक, जस्सूसर गेट, पाबूबारी, गोगागेट सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के जत्थे रवाना होंगे।

पैदल यात्रियों ंके लिए रास्ते में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से करमीसर, बच्छासर, कोलासर, अक्कासर आदि गांवों में चाय, कॉफी, नाश्ता, दवाई आदि की निशुल्क व्यवस्थाएं की जा रही है। मेले के दिन मंदिर में विशेष पूजन, शृंगार व महाआरती का आयोजन होगा। मंदिर श्री सीसा भैरव सेवा समिति सचिव रमेश पांडिया ने पुलिस प्रशासन से मेले के मद्देनजर सीसां गांव में शांति एवं व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है।

सदर थाना पुलिस ने किया जुएबाजी के बड़े ठिकाने का पर्दाफाश

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!