






बीकानेर Abhayindia.com अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में कार्यरत अशैक्षणिक कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर मांग तेज कर दी है। कर्मचारियों ने इसे लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि जिनकी मासिक आय 20000 प्रतिमाह से भी कम है यह सभी अशैक्षणिक कर्मचारी महाविद्यालय में पिछले 20 से 25 वर्ष से कार्यरत हैं। महाविद्यालय की बोर्ड आफ गर्वनिंग ने इन सभी अशैक्षणिक कर्मचारियों को हर वर्ष 5% से वेतन बढ़ोतरी के आदेश दे रखे हैं। इस वर्ष 2025 में जब यह बढ़ोतरी देने की बात आई तो सभी संबंधित अधिकारियों ने हाथ खड़े कर लिए। प्राचार्य ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की स्वीकृति न होने का बहाना बता दिया, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने कुछ और बहाना बता दिया, वित्त नियंत्रण ने अपनी असमर्थता बता दी। कुलसचिव ने कुछ और बहाना बता दिया।
कर्मचारियों ने बताया कि संभाग स्तर के महाविद्यालय में मात्र ₹20000 में कार्यरत अशैक्षणिक कर्मचारी का घर चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर इसी महाविद्यालय में 2005 और 06 में नियुक्त अनुबंधित लेक्चर आज भी पद पर कार्यरत हैं और महीने के 2 लाख से अधिक का वेतन उठा रहे हैं। यही नहीं, उन अनुबंधित लेक्चररों ने 2005 से लेकर आज तक सभी वित्तीय लाभ उठा लिए हैं। विश्वविद्यालय का प्रशासन करोड़ों रुपए के यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट को पास करते हुए राजकोष को हानि पहुंचा रहा है, परंतु दूसरी तरफ वहीं, अशैक्षणिक कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी में विलंब किया जा रहा है।


