Friday, May 15, 2026
Hometrendingनवसृजित/रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित

नवसृजित/रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

चूरू Abhayindia.com सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत चूरू जिले में नवसृजित/रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण एवं विनियमन) आदेश, 1976 के खण्ड 31 के अंतर्गत प्राधिकार-पत्र जारी किए जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला रसद अधिकारी अंशु तिवाड़ी ने बताया कि उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत सशुल्क आवेदन-पत्र 04 सितंबर, 2025 तक कार्यालय समय में किसी भी कार्यदिवस में जिला रसद अधिकारी कार्यालय, चूरू (भरतिया अस्पताल के सामने, नेचर पार्क के पास, चूरू) से 100 रुपए के भारतीय पोस्टल ऑर्डर जिला रसद अधिकारी के पक्ष में प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र 04 सितंबर, 2025 को सांय 06 बजे तक जमा करवाए जा सकेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!