








बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाकात कर बीकानेर मंडल में न्यायालय प्रकरण याचिका संख्या 15553/2023 के कारण कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पदों की 2024-25 लंबित डीपीसी के लिए वार्ता की।
वार्ता के दौरान शिक्षा निदेशक को अवगत कराया गया है कि इसी मामले में जयपुर एवं चूरू मंडल द्वारा न्यायालय के निर्णयाधीन लिखकर डीपीसी सम्पन्न कर दी गई है परन्तु बीकानेर संयुक्त निदेशक द्वारा डीपीसी नहीं कर निदेशालय से मार्ग दर्शन मांगा है। मार्गदर्शन के अभाव में डीपीसी रोकी हुई है जिससे अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
आचार्य ने यह भी बताया कि वार्ता में राजस्थान लोक सेवा आयोग से 1986 में चयनित कनिष्ठ लिपिकों के वरिष्ठता एवं पदोन्नति का परिलाभ देने तथा अभी तक वरिष्ठता एवं पदोन्नति नहीं होने की निष्पक्ष जांच प्रशासनिक सेवा के अधिकारी से करवाने तथा मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 1/4/2017 से लंबित रिव्यू डीपीसी सम्पन्न कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई। प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने वार्ता के दौरान सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करने आश्वासन दिया।


