Friday, May 15, 2026
Hometrendingमंत्रालयिक निदेशालय की स्थापना की अधिसूचना जारी करने की उठाई मांग, सीएम...

मंत्रालयिक निदेशालय की स्थापना की अधिसूचना जारी करने की उठाई मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच, बीकानेर के प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर बीकानेर के माध्यम से प्रेषित किया है।

प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने बताया कि ज्ञापन में मुख्यमंत्री को लिखा गया है कि मंत्रालयिक संवर्ग के उत्थान एवं राज्य हित में मंत्रालयिक निदेशालय की घोषणा की गई थी। इस घोषणा की अनुपालना 15/6/2025 को करना निश्चित किया गया था परन्तु अभी तक शासन स्तर से क्रियान्वित नहीं हुई है, जबकि प्रदेश के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी आपकी और आशा एवं विश्वास लगाए बैठे हैं। आचार्य ने बताया कि ज्ञापन में 15 अगस्त 2025 के पावन दिवस पर मंत्रालयिक निदेशालय की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!