Friday, April 24, 2026
Hometrendingअब बीकानेर में भी हो सकेगी खाद्य पदार्थ की ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण व...

अब बीकानेर में भी हो सकेगी खाद्य पदार्थ की ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण व माइक्रोबायोलॉजी जांच

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्य सरकार की ओर से बीकानेर जिले को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के लिए बीकानेर में जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला एवं जैविक प्रमाणीकरण प्रयोगशाला का निर्माण होने जा रहा है। शनिवार को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रयोगशाला भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन करेंगे। सायं 7:00 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं बीकानेर के गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला एवं जैविक प्रमाणीकरण प्रयोगशाला 2 करोड़ 85 लाख 75 हजार रुपए की लागत से निर्मित होगी। यहां खाद्य पदार्थों की सामान्य जांच के साथ-साथ ऑर्गेनिक खाद्य प्रमाणीकरण व समस्त माइक्रोबायोलॉजी जांच भी हो पाएंगी जिनके लिए अब तक सैंपल बाहर भेजने पड़ते थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!