








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के जस्सूसर गेट के बाहर स्थित बच्चों के निजी अस्पताल के डॉ. श्याम अग्रवाल को जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपए की फिरौती और एक लाख रुपए महीने की बंधी मांगने के मामले को लेकर चिकित्सक एकजुट हो गए हैं। इस मामले को लेकर चिकित्सकों का एक शिष्टमंडल आज सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर से मिलेगा।
आपको बता दें कि बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल पिछले 15 सालों से जस्सूसर गेट के बाहर मालियों के मोहल्ले में अस्पताल का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि 24 जुलाई की रात को 1.45 बजे मोहल्ले में रहने वाला विष्णु साध, अभिषेक पंवार व अन्य ने जान से मारने की धमकी देकर उससे 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसके अलावा एक लाख रुपए हर माह बंदी देने के लिए कहा। दोपहर के समय अस्पताल में चैंबर में आकर फिर से देख लेने की धमकी दी। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है और ऑडियो- वीडियो क्लिप भी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल पांचाराम को सौंपी है।


