Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में बच्‍चों के डॉक्‍टर को जान से मारने की धमकी, 25...

बीकानेर में बच्‍चों के डॉक्‍टर को जान से मारने की धमकी, 25 लाख की फिरौती, 1 लाख की बंधी मांगी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के जस्‍सूसर गेट के बाहर स्थित बच्चों के निजी अस्पताल के डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपए की फिरौती और एक लाख रुपए महीने की बंधी मांगने का संगीन प्रकरण सामने आया है। पुलिस ने परिवादी डॉक्‍टर की रिपोर्ट पर दो नामजद जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जस्सूसर गेट के बाहर निवासी डॉ. श्याम सुन्दर अग्रवाल बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। पिछले 15 सालों से जस्सूसर गेट के बाहर मालियों के मोहल्ले में अस्पताल का संचालन करते हैं। उन्‍होंने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि 24 जुलाई की रात को 1.45 बजे मोहल्ले में रहने वाला विष्णु साध, अभिषेक पंवार व अन्य ने जान से मारने की धमकी देकर उससे 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसके अलावा एक लाख रुपए हर माह बंदी देने के लिए कहा। दोपहर के समय अस्पताल में चैंबर में आकर फिर से देख लेने की धमकी दी। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है और ऑडियो- वीडियो क्लिप भी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल पांचाराम को सौंपी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!