








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेंज की स्पेशल टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए जिले में एक ही रात में पूगल, छतरगढ़ व लूणकरणसर में हुई लूट के प्रकरण गैंग के मुख्य आरोपियों मोहम्मद सलाम उर्फ फलू निवासी नावां हनुमानगढ, अलादीन उर्फ भीण्डी निवासी किंकरवाली संगरिया को गिरफ्तार कर लिया है। इन लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा 10000-10000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा द्वारा वांछित व इनामी अपराधियों, संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के अर्न्तगत रेंज स्पेशल टीम ने बीकानेर जिले में 19 मई 2025 की रात्रि को पुलिस थाना पूगल के जालवाली पेट्रोल पम्प, पुलिस थाना छतरगढ़ के सतासर में परचून की दुकान व पुलिस थाना लूणकरणसर में शराब ठेके पर एक ही रात में 3 वारदातों को अंजाम देकर बीकानेर जिले में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले अपराधियों को
दस्तयाब किया गया।
पुलिस के अनुसार, उक्त नकबजन अलादीन उर्फ भीण्डी, मोहम्मद सलाम उर्फ फलू आदतन नकबजन है जिन्होंने लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह बना रखा है, जो लम्बे समय से रूहपोश होकर फरारी काट रहे थे। फरार आरोपियों पर विभिन्न थानों में लूट व नकबजनी के दर्जनों प्रकरण पंजीबद्ध है।
रेंज कार्यालय स्पेशल टीम
देवीलाल सहारण उप निरीक्षक, प्रभारी रेंज स्पेशल टीम
विमलेश कुमार हैड कानिस्टेबल 44
आरिफ हुसैन कानिस्टेबल 589
आत्माराम कानिस्टेबल 1331
अवतार सिंह कानिस्टेबल 1868
बाबुलाल कानिस्टेबल 778
सीताराम कानिस्टेबल 1707


