








जयपुर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज सुबह सिरोही के आरटीओ इंस्पेक्टर सुजानाराम चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, चौधरी के छह ठिकानों पर 12 से ज्यादा टीमें सर्च में जुटी है। आरटीओ इंस्पेक्टर ने राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक करीब दो करोड पचास लाख रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, जो आरोपी की वैध आय से करीब 201 प्रतिशत अधिक है।
एसीबी के अनुसार, सर्च में आरटीओ इंस्पेक्टर की भीनमाल, माउंट आबू, जालोर, जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर करीब 15 प्रॉपर्टी मिली है। जिसकी कुल कीमत तीन करोड़ पैतीस लाख रूपए है। इसके अलावा 7 बैंक खातों से करोड़ों रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ है। साथ ही आरोपी अफसर के खाते में 12 लाख रुपए पाए गए है। माना जा रहा है कि अभी और भी कई खुलासे होने की संभावना है।


