








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पवनपुरी स्थित साईं अपार्टमेंट में काम करने वाले एक व्यक्ति को गुटली गैंग के नाम से धमका कर निजी कार्य में हिस्सेदारी मांगने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी जयकरण सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 जुलाई को देर शाम में पवनपुरी स्थित साईं अपार्टमेंट में कार्य कर रहा था। इस दौराान धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरू बन्ना करीब दस लोगों को लेकर आया और उसने मुझे धमकाया कि मैं गुटली गैंग का सदस्य हूं और मेरे निजी कार्य में हिस्सेदारी की मांग की। मैंने मना किया तो उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरू बन्ना, कुलदीप सिंह शेखावत (महरौली) व अन्य जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


