Friday, June 19, 2026
Hometrendingबीकानेर में भारी पुलिस जाब्‍ते के बीच बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई,...

बीकानेर में भारी पुलिस जाब्‍ते के बीच बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, लोगों ने किया विरोध, एफआईआर की तैयारी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में बिजली चोरी के खिलाफ बीकेईएसएल ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कसाइयों की बारी के अंदर मोहल्‍ला व्‍यापारियान क्षेत्र में पुलिस के भारी जाब्‍ते के बीच बिजली कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने करीब 70 वीसीआर भरी। इस दौरान स्‍थानीय लोगों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई।

पिछले साल जुलाई में चोरी के खिलाफ कार्रवाई कर 8 उपभोक्ताओं की वीसीआर भरी जिसमें से तीन ने राशि जमा करा दी जबकि 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आज चोरी के जो मामले पकड़े गए उनमें मीटर टेम्परिंग और सर्विस में कट लगाकर सीधे बिजली चोरी की जा रही थी।

बीकेईएसएल के अनुसार, यहां करीब 50 लाख रुपए की प्रति माह बिजली चोरी हो रही है। क्षेत्र में 10 वितरण ट्रांसफार्मर से आपूर्ति हो रही है। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम सिटी कार्यपालक मजिस्ट्रेट, बीकेईएसएल की ओर से चीफ मैनेजर सुरेन्द्र सिंह चौधरी, मैनेजर तपन सामंत, करीब 35 पुलिस कर्मी और सीओ सदर सहित चारों पुलिस थानों के एसएचओ तैनात रहे।

कार्रवाई के बाद मीटिंग हुई जिसमें कांग्रेस नेता मकसूद अहमद व अन्य लोगों ने कम्पनी से फिलहाल कार्रवाई नहीं करने का आग्रह करते हुए भरोसा दिलाया कि वे लोगों को समझाएंगे कि अब बिजली चोरी नहीं करें।

बीकेईएसएल के अनुसार, जो लोग वीसीआर की राशि नहीं जमा कराएंगे उनके खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कार्रवाई के दौरान ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!