Friday, June 19, 2026
Hometrendingपुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-।।। संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना

पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-।।। संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आगामी 27 जुलाई (रविवार) को पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-।।। संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। दो पारियों में (प्रथम पारी- प्रातः 10 बजे तक से 12 बजे एवं द्वितीय पारी- 3 बजे से 5 बजे तक ) आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जयपुर शहर में 74 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 21 हजार 782 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (जयपुर शहर-पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका संचालन 25 जुलाई से 27 जुलाई, 2025 तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 25 जुलाई एवं 26 जुलाई तक प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 27 जुलाई को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 54 उप समन्वयक एवं 13 उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने बताया कि जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष पर जयपुर में स्थापित किये गए परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी एवं जयपुर स्थित परीक्षा केंद्रों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!