








जोधपुर Abhayindia.com राजस्थान हाईकोर्ट के इतिहास में 23 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा, जब जोधपुर मुख्य पीठ में सात नवनियुक्त न्यायाधीशों ने शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश के. आर. श्रीराम ने इन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई।
नवनियुक्त न्यायाधीशों में जस्टिस संदीप तनेजा, जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू, जस्टिस बिपिन गुप्ता, जस्टिस संजीत पुरोहित, जस्टिस रवि चिरानिया, जस्टिस अनुरूप सिंघी और जस्टिस संगीता शर्मा शामिल हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय के इतिहास में जुलाई 2025 में न्यायाधीशों की संख्या एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर चुकी है।
आपको बता दें कि इन सात नए न्यायाधीशों के पदभार ग्रहण करने के साथ ही न्यायाधीशों की कुल संख्या 43 तक पहुंच चुकी है, जो अब तक की सर्वाधिक है। यह भी बता दें कि राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के समय वर्ष 1949 में 11 न्यायाधीशों ने शपथ ली थी। हालांकि, वर्ष 1950 में संविधान लागू होने के बाद न्यायाधीशों की संख्या घटकर 6 रह गई थी। इसके बाद वर्ष 2018 में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 36 से बढ़ाकर 50 की गई थी।


