








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान आवासन मंडल (हाउसिंग बोर्ड) की योजनाओं में घर बनाना अब आसान नहीं रहेगा। असल में, मंडल ने जमीनों की दरें बढ़ा दी है। मंडल की ओर से जारी एक आदेश में जयपुर में 900 रुपए प्रति वर्ग मीटर से लेकर 7,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर तक की दरों में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, व्यावसायिक और संस्थानिक भूखंडों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मंडल ने जयपुर सर्कल के अलावा अलवर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर सर्कल में भी आवासीय भूखंडों की दरें बढ़ा दी हैं। करीब एक साल पहले राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने जमीनों की कीमतें 8.50 से लेकर 26 फीसदी तक बढ़ाई थी। सबसे ज्यादा कीमतें हनुमानगढ़, झुंझुनूं की स्कीमों में बढ़ाई गई थी।


