








बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार मण्डलों की बैठक की गई जिसमें आज बीकानेर पुराना शहर मण्डल की बैठक हुई। मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व केबिनेट मंत्री बुलाकीदास कल्ला, बीकानेर पश्चिम के प्रभारी सदाम हुसैन, बीकानेर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपपल गहलोत, ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, जाकिर नागोरी और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नितिन वत्स की देखरेख में हुई।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास ने वरिष्ठ नेताओं का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया। डॉ बुलाकीदास कल्ला ने सभी मण्डल के पदाधिकारियों का माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए डट कर काम करने के लिए कहा।
बैठक में पुराना शहर मंडल के पदाधिकारी पूनमचंद व्यास, महेंद्र आचार्य, शैलेश नारायण व्यास, पीसी व्यास, मोहित जोशी, दुर्गा दास छंगाणी, तेजकरण पुरोहित, सुनील सेवग, मुकेश आचार्य, सूर्य प्रकाश कल्ला, शुभम पुरोहित, किशन कुमार रंगा, लक्ष्मीकांत व्यास सहित सभी पदाधिकारियों का भी कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। अंत मे रामनाथ आचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


