Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में संदिग्‍ध गतिविधियों की सूचना पर स्‍पा सेंटर पर पुलिस की...

बीकानेर में संदिग्‍ध गतिविधियों की सूचना पर स्‍पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई, युव‍क-युवतियों को लिया हिरासत में

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जोशीवाड़ा में स्थित एक स्‍पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन युवतियों व आधा दर्जन से ज्‍यादा युवकों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली की एंजल टच स्‍पा सेंटर में संदिग्‍ध गतिविधियां संचालित हो रही है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एकबारगी हड़कंप सा मच गया। पुलिस को देखकर सेंटर में मौजूद युवक व युवतियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंक लिए जिन्‍हें पुलिस थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद अन्‍य जानकारी साझा की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!