Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather : आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें-...

Rajasthan Weather : आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में बारिश का दौर अब भी जारी है। मौसम विभाग ने आज चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र भी बना हुआ है जो आगामी बारिश को प्रभावित कर सकता है।

विभाग ने मंगलवार को अलवर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और झालावाड़ में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इसके बाद के दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि, 27 जुलाई से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, 23 जुलाई को दक्षिण पूर्वी और उत्तर पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले चार-पांच दिन केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!