Friday, May 15, 2026
Hometrendingमंत्रालयिक कर्मचारियों ने सरकार को दी कार्य बहिष्‍कार करने की चेतावनी

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सरकार को दी कार्य बहिष्‍कार करने की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में निदेशालय के सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से शिक्षा निदेशक के नाम पर स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में अवगत करवाया गया कि शासन के पत्र दिनांक 02.07.2025 के कारण मंत्रालयिक कर्मचारियों में उत्पन्न रोष के उपरांत लोकतांत्रिक तरीके से निरन्तर विभिन्न रूपों से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बावजूद सरकार की ओर से संवर्ग की अनदेखी के कारण यह आक्रोष और अधिक बढ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि संयुक्त संघर्ष समिति ने समेकित रूप से निर्णय लिया है कि यदि सरकार की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट कार्यवाही नही की जाती है तो 18 जुलाई 2025 को शिक्षा विभाग के समस्त कार्यालयों व विद्यालयों में कार्यरत समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा एक दिवस का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!