Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा मानसून, अगले कुछ घंटे...

राजस्‍थान में एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा मानसून, अगले कुछ घंटे में 4 जिलों में ऑरेंज, 15 जिलों में येलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आज करीब दर्जन से ज्‍यादा जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज परिसंचरण के रूप में परिवर्तित हो चुका है। ऐसे में आज से अगले पांच दिन तक प्रदेशभर में अधिकतर जिलों में बारिश का अनुमान है।

विभाग की ओर से आज रात 8:15 बजे जारी तात्‍कालिक अपडेट के अनुसार, अगले तीन घंटे में अजमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश व एक दो दौर भारी बारिश/आकाशीय बिजली/तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50 Kmph) आने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह जयपुर, झुंझुनू, चूरू, सीकर, धौलपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश/आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में धौलपुर के बाड़ी में सर्वाधिक 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर, करौली, सिरोही, भरतपुर, कोटा, बांसवाड़ा सहित कई जिलों में कहीं अधिक और कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!