Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में बजट घोषणाओं को लेकर विभाग सुस्‍त, एडीएम ने जताई नाराजगी

बीकानेर में बजट घोषणाओं को लेकर विभाग सुस्‍त, एडीएम ने जताई नाराजगी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com एडीएम प्रशासन रामावतार कुमावत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की वर्ष 2024-25 और 2025-26 की बजट घोषणाओं को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में कुमावत ने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर जमीन आवंटन, वित्तीय स्वीकृति समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कुछ विभागों में कम प्रोग्रेस पर नाराजगी जाहिर की। जोधपुर डिस्कॉम, आरवीपीएनएल, पीएचईडी, आईजीएनपी, डीडीआर, मेडिकल कॉलेज द्वारा पिछले तीन महीनों की प्रोग्रेस नहीं बताने पर नाराजगी जाहिर करते हुए दुबारा रिपोर्ट मांगी गई। वहीं आईजीएनपी समेत कुछ विभागीय अधिकारियों के बैठक में न आने पर नोटिस जारी किया गया।

कुमावत ने पिछले डेढ़ साल में हुई बजट घोषणाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकताओं के हिसाब से बजट घोषणाओं को जल्द अमल में लाने हेतु दिशा निर्देशित किया गया। एडीएम ने सांखला फाटक, बीकानेर-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, सिरेमिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्पाइनल इंजरी सेंटर, आदर्श सौर ग्राम चयन, पांचू में पीडब्ल्यूडी का सहायक अभियंता कार्यालय, विभिन्न जीएसएस बनाने को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों से प्रोग्रेस जानी।

कुमावत ने विभागाध्यक्षों को बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को धरातल पर उतारने को लेकर अच्छे से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में श्री कु्मावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत चल रहे शिविरों में बिजली विभाग की एफआरटी टीमों के नहीं जाने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही बीसीएमओ के भी शिविर में नहीं आने को लेकर कहा कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तहसील के अंतर्गत लग रहे किसी भी शिविर में जरूर हिस्सा लें।

विदित है कि बजट घोषणाओं को लेकर प्रति माह दो बार रिव्यू बैठक की जाती है। ताकि सरकार की बजट घोषणाओं को धरातल पर जल्द से जल्द उतारा जा सके। बैठक में एडीएम सिटी रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, बीडीए सचिव कुलराज मीणा समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!