Saturday, April 25, 2026
HometrendingRajasthan Weather : पूर्व में हुई भारी बारिश, पश्चिमी में चली हीटवेव,...

Rajasthan Weather : पूर्व में हुई भारी बारिश, पश्चिमी में चली हीटवेव, बीकानेर में रात सबसे गर्म

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। बीते दो दिन से प्री-मानसून की बारिश की गतिविधियां तेज हो रही है। प्रदेश के पूर्वी जिलों में जहां बारिश का दौर चल रहा है वहीं पश्चिमी जिलों में हीटवेव अब भी सता रही है। रविवार को डूंगरपुर के सांगवाडा में भारी बारिश हुई है। यहां 72 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि पश्चिमी जिलों में दिनभर हीटवेव चली।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और चूरू में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सर्वाधिक न्‍यूनतम तापमान बीकानेर में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी बीकानेर में रात सबसे गर्म रही।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में अभी प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते छिटपुट बारिश का दौर चल रहा है। लेकिन, 20 जून से भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!