Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर शहर के अन्दरूनी क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बाधित रहेगी जलापूर्ति

बीकानेर शहर के अन्दरूनी क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बाधित रहेगी जलापूर्ति

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गर्मी के मद्देनजर सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए शोभासर फिल्टर प्लांट स्थित रॉ-वाटर पंपिंग स्टेशन व स्वच्छ जल पंपिंग स्टेशन पर स्थापित मोटर पंप की सामयिक मरम्मत व अनुरक्षण का कार्य सोमवार को किया जाना प्रस्तावित है।

इसके मद्देनजर सोमवार को सुबह 10 से सायं 6 बजे तक बीकानेर शहर के शोभासर जलाशय से लाभान्वित क्षेत्र नयाशहर जोन, नत्थूसर जोन, लक्ष्मीनाथ मंदिर जोन, मुक्ता प्रसाद नगर जोन में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता नितेश सागर ने यह जानकारी दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!