Friday, April 24, 2026
HometrendingRajasthan Weather : फिर से चढ़ने लगा पारा, बीकानेर संभाग में तीन...

Rajasthan Weather : फिर से चढ़ने लगा पारा, बीकानेर संभाग में तीन दिन चलेगी हीटवेव

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल रहा है। बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में तापमान तीन से छह डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने 8 से 10 जून तक बीकानेर संभाग में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में शनिवार को मौसम आमतौर पर साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, 8 से 10 जून तक बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के लिए हीटवेव चलने और तेज गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में 14 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में हीटवेव का दौर शुरू होगा। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक या उसके पार भी जा सकता है।

बहरहाल, प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ। जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज हुआ। कोटा में 42.1 डिग्री, जोधपुर में 41.4 डिग्री, गंगानगर में 41.8 डिग्री, चित्‍तौडग़ढ़ में 41.5 डिग्री, पाली में 40.6 डिग्री, जालोर में 40 डिग्री, चूरू में 40.2 डिग्री और भीलवा में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!