Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान के 17 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें- तीन...

राजस्‍थान के 17 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें- तीन दिनों का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्‍थान के कई जिलों में आंधी व बारिश की गतिविधियां चल रही है। इस क्रम में आज भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, आज बीकानेर, नागौर, जयपुर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, दौसा, अलवर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड, अजमेर, चित्‍तौडगढ जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने तथा 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, चार और पांच जून को भी आंधी व बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पांच जून को बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण के रूप में उत्‍तरी पाकिस्‍तान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्‍य स्‍तरों में अवस्थित है। हवाओं के साथ बंगाल की खाडी व अरब सागर की खाडी से नमी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में मौसम के मिजाज में बदलाव आया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!