Saturday, May 16, 2026
Hometrendingराजस्‍थान के सभी जिलों में 29 को फिर होगा ब्लैक आउट एवं...

राजस्‍थान के सभी जिलों में 29 को फिर होगा ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल, जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए दिशा निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट  एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय, नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार गुरुवार शाम राज्य के सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जाना है।

मोंगा ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदशों के सभी जिलों में 29 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में राज्य के सभी 7 संभागों के 41 जिलों में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ( ऑपरेशन शील्ड ) का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!