








बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। शिक्षक दिवस के उपलक्ष में रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा द्वारा बेसिक पीजी महाविद्यालय, सिंथेसिस साइंस इंस्टीट्यूट के सहयोग से बीकानेर जिला उद्योग संघ के सभागार मे 14 शिक्षकों को रोटरी मरूधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह केे मुख्य अतिथि पशु विश्वविद्यालय के डीन डॉ. त्रिभुवन शर्मा, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर ए. एच. गौरी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पीडीजी अरूण पी. गुप्ता ने की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि हमें शिक्षा की पौराणिक भारतीय पद्धति पर वापस जाना जहां पर गुरू द्रोणाचार्य, चाणक्य जैसे हुए जिन्होंने राष्ट्र को विश्व सिरमौर बनाया। वर्तमान शिक्षा भागम-भाग भरी जिन्दगी के अलावा कुछ नही दे पा रही है। विशिष्ट अतिथि ए. एच. गौरी ने शिक्षकों के सम्मान को भारतीय संस्कार और समाज के महत्व जानने वाले संगठनों की उपयोगी क्रियान्विति बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष पीडीजी अरूण प्रकाश गुप्ता ने बीकानेर मे शिक्षकों के योगदान के साथ रोटरी मरूधरा के सेवा कार्यो अनुकरणीय बताया। रोटेरियन आनन्द आचार्य ने बताया कि महाविद्यालय प्राचार्य फिजिक्स व्याख्याता डॉ. मीरा श्रीवास्तव, डॉ. के. डी. शर्मा, जैन स्कूल प्राचार्य सीमा जैन, स्कूल व्याख्याता डॉ जयप्रकाश राजपुरोहित, विधि व्याख्याता डॉ. अनिल कौशिक, चौपड़ा स्कूल प्राचार्य मोहरसिंह यादव, प्रबन्धक शिक्षक डॉ. टी. के. जैन, खेल शिक्षक मदनमोहन व्यास, अभियांत्रिक व्याख्याता डॉ. उज्ज्वल कल्ला, इंग्लिश गुरु हेमन्त रंगा, स्कूल शिक्षक पुखराज पारीक, फिजिक्स व्याख्याता कमलेश लालवाणी, प्राइमरी शिक्षक मुकेश व्यास, कॉलेज व्याख्याता वासुदेव पंवार को क्लब अध्यक्ष पुनीत हर्ष, सचिव राजेश बावेजा, अमित व्यास, मनोज बजाज ने शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजन में मनोज कुड़ी, मनोज गुप्ता, डॉ. अम्बुज गुप्ता, रूपीन कल्याणी, डॉ. अभिषेक गर्ग, अरविन्द व्यास, शिवेंद्र दाधीच, राजीव माथुर, अर्पित अग्रवाल, राहुल माहेश्वरी, महावीर शर्मा, लक्ष्मीनारायण सुथार, अमित भाटिया ने आयोजन मे सहभागिता निभाई। |
|
|





