Thursday, April 30, 2026
HometrendingRajasthan Weather : 24 घंटे में बदलेगा मौसम, गर्मी और धूलभरी हवाएं...

Rajasthan Weather : 24 घंटे में बदलेगा मौसम, गर्मी और धूलभरी हवाएं चलने के बाद होगी बूंदाबांदी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत दिए है। विभाग के अनुसार, अगले जोधपुर तथा बीकानेर में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 20 व 21 मई को यहां मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में 25 मई तक आंधी और बारिश का दौर चलेगा।

बहरहाल, प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढोतरी होने से गर्मी का अहसास बढ गया है। बीते चौबीस घंटों में प्रदेश में श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा चार अन्य शहरों में भी पारा 45 डिग्री से अधिक रहा। वहीं, अधिकांश शहरों में तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

श्रीगंगानगर में 46.2

बाड़मेर में 43

जैसलमेर में 43.8

जोधपुर में 41.6

फलौदी में 43.8

चूरू में 45.8

बीकानेर में 44.4

अजमेर में 42.1

भीलवाड़ा में 41.6

अलवर में 43.8

जयपुर में 44

कोटा में 44

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!