Saturday, May 10, 2025
Hometrendingबीकानेर में एक बार फिर रेड अलर्ट जारी, अबकी बार नाल और...

बीकानेर में एक बार फिर रेड अलर्ट जारी, अबकी बार नाल और सिटी एरिया के लिए

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com भारत और पाकिस्‍तान के बीच बॉर्डर पर चल रहे तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बीकानेर जिला प्रशासन ने एक बार फिर रेट अलर्ट जारी कर दिया है। अबकी बार यह रेड अलर्ट नाल व बीकानेर सिटी एरिया के लिए जारी किया गया है। इससे पहले आज सुबह प्रशासन ने नाल एरिया के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। हालांकि, बाद में ग्रीन अलर्ट भी जारी किया था लेकिन अब सुरक्षात्‍मक उपाय के मद्देनजर एक बार फिर रेट अलर्ट जारी किया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइंस में सतर्क रहने, सावधान रहने, जागरूक रहने को कहा गया है। गाइडलाइंस के अनुसार, दिन में चेतावनी मिलने पर केवल सुरक्षात्मक उपाय करें व सही, ठोस कवर्ड जगह पर शरण लें, खुले स्थान पर नहीं रहें। बाजार केवल रात्रि में बंद करने हैं। दिन में व्यापारिक संस्थान स्वैच्छिक रुप से बंद कर सकतें हैं। आमजन, अनावश्यक रुप से खरीदारी के लिए बाजार में नहीं जावें। भीड़भाड़ से बचें।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular