Sign in Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Create an account
Privacy Policy
Sign up
Welcome!Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an account
Privacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Saturday, April 25, 2026
Sign in / Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Homeबीकानेरअशोक गहलोत बीकानेर आएंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अशोक गहलोत बीकानेर आएंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Abhay India
By Abhay India
September 7, 2018 8:06 pm
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Ashok gehlot
    Ashok gehlot
    AdAdAdAdAdAdAd

    बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर आएंगे। वे सुबह बज्जू में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहां से लौटने के बाद वे बीकानेर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

    पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार बीकानेर आगमन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी कर रखी है। हालांकि गहलोत के बीकानेर आगमन का दौरान पिछले महीने तय हुआ था, लेकिन पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में व्यस्तता के चलते उनका बीकानेर दौरा स्थगित हो गया था। शनिवार को गहलोत के बीकानेर दौरे को लेकर कार्यकर्ताओंं में जबरदस्त हलचल सी मची हुई है। चुनावी साल में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे को खासी अहम माना जा रहा है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि पार्टी टिकट की दावेदार यहां पूर्व मुख्यमंत्री के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर दो बजे ब्रह्म बगेचा में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे गहलोत पूगल रोड शिव शक्ति नगर स्थित श्रीहीरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गौसेवी सेठ हीरालाल गहलोत की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूूडी, श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी, जिला प्रमुख सुशीला सींवर समेत अनेक कांग्रेस नेता और प्रबुद्धजन शामिल होंगे। जानकारी में रहे कि स्व. हीरालाल गहलोत की स्मृति में उनके परिवार ने अभी हाल ही में यहां बंगलानगर में हीरेश्वर महादेव का भव्य मंदिर बनाया है, जिसका तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव साधु-संतों के समागम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।

    आकर्षक का केन्द्र बना है मंदिर

    पूगल रोड के शिवशक्ति नगर में सवा चार बीघा भूमि क्षेत्र में बने इस श्रीहीरेश्वर महादेव मंदिर की भव्यता श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केन्द्र है। धवल संगमरमर से बने इस मंदिर में उड़ीसा के जगन्नाथपुरी के कारीगरों का कला-कौशल झलकता है। शिव लीला, डांडिया नृत्य, शोभा यात्रा दृश्य, भगवान गणेश, नन्देश्वर, नाग-नागिन, भगवान शिव द्वारा गंगा अवतरण, कैलाश पर्वत पर देवदर्शन, नटराज, त्रिमुख अवतार, कमल पर विराजित शिव दर्शन, शिव विवाह तथा राजा दक्ष के वध सहित सभी लीलाओं को निज मंदिर की चारों दीवारों पर बहुत कलात्मक रूप से प्रतिष्ठित किया गया है। मकराने के सफेद मार्बल से मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित किए जाएंगे। यहां गणेश मंदिर और माता दुर्गा का भी मंदिर बनवाया गया है। इसके अलावा दीवारों पर दक्षिण भारत के मंदिरों की तर्ज पर पौराणिक कथाओं की तर्ज पर मूर्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र है।

    गुरू हनुमान व्यायाम शाला का शुभारंभ करेंगे

    बीकानेर दौरे पर आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को यहां भीनासर में सेठ पन्नालाल गहलोत की स्मृति में स्थापित गुरू हनुमान व्यायाम शाला का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता एवं जिला कुश्ती संगम अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि व्यायाम शाला उद्घाटन समारोह में द्रोणाचार्य महासिंह राव, अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर, ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के अलावा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी समेत बड़ी तादाद में खेल प्रेमी और प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

    गौरतलब है कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बज्जू में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। विधायक भंवर सिंह भाटी के आह्वान पर आयोजित किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस व युवा नेता भी क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा गांव-गांव पहुंचकर किसान सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दे रहे हैं। 

    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article
      बीकानेर में भर्ती रैली की सोशल मीडिया में खबर वायरल, प्रशासन ने कहा-मिथ्या खबर
      Next article
      कपिल क्रीड़ा केन्द्र में लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन
      - Advertisment -

      Most Popular

      पंचतत्‍व में विलीन हुए फन्‍ना बाबू, पूर्व सीएम गहलोत ने कहा- उन्‍होंने विश्‍व में दिलाई पहचान

      April 24, 2026 8:02 pm

      बीकानेर की डॉ. कनुप्रिया अग्रवाल ने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि, राज्‍यपाल ने प्रदान किया मेडल

      April 24, 2026 7:49 pm

      मेडिकल कॉलेज में वेव-2026 का आयोजन 6 से, प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने किया पोस्टर का विमोचन

      April 24, 2026 7:38 pm

      एनआरसीसी में ‘मृदा स्‍वास्‍थ्‍य एवं संतुलित उर्वरक उपयोग‘ पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित

      April 24, 2026 7:34 pm

      अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी वर्ष 2025-26 का चयन आदेश जारी

      April 24, 2026 7:30 pm

      जन परिवेदनाओं में लापरवाही पर मुख्यमंत्री ने की कड़ी कार्रवाई, दो कार्मिक सस्‍पेंड व एक को नोटिस

      April 24, 2026 7:24 pm

      बीकानेर में स्टेडियम जैसे मैच का रोमांच मिलेगा फ्री, आईपीएल का फैन पार्क बनेगा

      April 24, 2026 7:18 pm

      निवेश-रोजगार को मिलेगी गति, रीको ने खोले 21 नए औद्योगिक क्षेत्र, भूखंड आवंटन प्रक्रिया जारी

      April 24, 2026 7:08 pm

      एक एमवीए तक की उत्पादन इकाइयों के लिए अब विद्युत निरीक्षण की जरूरत नहीं

      April 24, 2026 7:03 pm

      बीकानेर में एक दर्जन फरार अपराधियों पर इनाम का ऐलान, देखें- पुलिस थानेवार सूची…

      April 24, 2026 10:42 am

      पीएम-कुसुम योजना : सौर ऊर्जा संयंत्रों की कुल क्षमता 4 हजार मेगावाट तक पहुंची

      April 24, 2026 10:24 am

      राजस्‍थान की 2 हजार युवतियों को डि​जिटल सशक्त बनाने के लिए यूनिसेफ एफडीसीआर के माध्यम से करेगा प्रशिक्षित

      April 24, 2026 10:20 am

      राजस्‍थान में हीट वेव का जोर, सरकार ने बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

      April 24, 2026 10:17 am

      आज का चौघड़िया (24 अप्रैल) : दिन और रात के जानिये शुभ मुहूर्त…

      April 24, 2026 10:10 am

      बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष फन्ना बाबू के शोक में शुक्रवार को आधे दिन बंद रहेंगे प्रतिष्‍ठान

      April 23, 2026 6:11 pm

      गर्मियों के अवकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए 52 जोड़ी रेलसेवाओं में बढ़ाये विभिन्न श्रेणी के 132 डिब्बे

      April 23, 2026 6:03 pm

      बीकानेर में पानी सप्लाई के दौरान बिजली बन्द रहेगी, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

      April 23, 2026 5:58 pm

      राष्‍ट्रीय जनगणना-2027 में लगे कर्मचारी के स्थानान्तरण एवं कार्यमुक्ति आदेश पर अंतरिम रोक

      April 23, 2026 3:23 pm

      बीकानेरी भुजिया को नई पहचान देने वाले बीकाजी ग्रुप के संस्‍थापक फन्‍ना बाबू नहीं रहे

      April 23, 2026 3:15 pm

      Rajasthan Weather : भीषण गर्मी से अभी राहत नहीं, तीन दिन तक 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

      April 23, 2026 10:00 am

      राजस्‍थान में आईपीएल के आयोजन के लिए आवश्यक सुरक्षा बंदोबस्‍त करने के निर्देश

      April 23, 2026 9:52 am

      बीकानेर के रोजगार कार्यालय परिसर में कैंपस प्लेसमेंट शिविर 28 को, निजी कंपनियों द्वारा होगा चयन

      April 23, 2026 9:45 am

      एससी-एसटी एक्ट के मामलों में उपस्थित नहीं हो रहे गवाह, कलेक्‍टर ने कहा- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराएं एविडेंस

      April 23, 2026 9:42 am

      भारत विकास परिषद ने ‘पृथ्वी दिवस’ पर आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

      April 23, 2026 9:34 am

      आज का चौघड़िया (23 अप्रैल) : दिन और रात के जानिये शुभ मुहूर्त…

      April 23, 2026 9:30 am
      Load more
      abhay india logo

      ABOUT US

      देश की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल।

      Contact us: abhayindia07@gmail.com

      FOLLOW US

      Blogger
      Facebook
      Flickr
      Instagram
      VKontakte

      © AbhayIndia.com | Indian News Portal

      • BIKANER
      • RAJASTHAN
      • INDIA
      • ASTROLOGY
      • SPORTS
      • BUSINESS
      • MIGRANT BIKANERI
      • VIDEO
      error: Content is protected !!