Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather : उत्‍तरी हवाओं ने गिराया पारा, 25 तक हीटवेव से...

Rajasthan Weather : उत्‍तरी हवाओं ने गिराया पारा, 25 तक हीटवेव से राहत के आसार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में उत्‍तरी हवाओं के असर के चलते प्रदेशवासियों को हीट वेव से कुछ राहत मिल गई है। बीते चौबीस घंटे में कई शहरों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से पश्चिमी हवा कमजोर रहने से तापमान में और गिरावट संभव है। उत्‍तरी हवाओं के असर से 25 अप्रैल तक हीट वेव से राहत मिल सकती है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश के दस शहरों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!