Hometrendingराजस्थान में ग्राम पंचायत व जिला परिषद पुनर्गठन की अवधि फिर बढ़ाई

राजस्थान में ग्राम पंचायत व जिला परिषद पुनर्गठन की अवधि फिर बढ़ाई

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान सरकार ने जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन और नवसृजन के प्रस्ताव तैयार करने की अवधि फिर बढ़ा दी है। पंचायत राज विभाग के आयुक्त जोगाराम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेशानुसार अब जिला कलक्टर 6 अप्रेल 2025 तक प्रस्ताव तैयार करवा सकेंगे। प्रस्तावों का प्रकाशन करके 7 अप्रेल से 6 मई तक आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इसके बाद 7 मई से 13 मई तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 14 मई से 20 मई तक आपत्तियों का निस्तारण कर जिला कलक्टर प्रस्तावों को राज्य सरकार को भेजेंगे। राज्य स्तर पर 4 जून 2025 तक प्रस्तावों को अंतिम रूप देंगे। पंचायतीराज विभाग के आयुक्त डॉ. जोगाराम के अनुसार आमजन और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर पूर्व निर्धारित समय सीमा को बढ़ाया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular