Monday, May 13, 2024
Homeबीकानेरसीएम की जमकर तारीफ करते पूर्व मंत्री भाटी बोले- मैं तो पूरा...

सीएम की जमकर तारीफ करते पूर्व मंत्री भाटी बोले- मैं तो पूरा प्रदेश संभालूंगा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश की सेवा की है, इसलिए जनता उनकी यात्रा का स्वागत करने के लिए उमड़ रही है। उन्होंने अब तक के अपने कार्यकाल के दौरान विरोधियों को अपने कामकाज पर अंगुली उठाने का मौका नहीं दिया। आने वाले चुनाव में खुद की भूमिका के संबंध में पूछे गए सवाल पर भाटी ने कहा कि मैं तो पूरा प्रदेश ही संभालूंगा।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के साथ गुरुवार को बीकानेर पहुंच गई है। मुकाम धाम में साधु-संतों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे कोलायत क्षेत्र के आरडी 860 में होने वाली सभा के लिए रवाना हो गई। समाचार लिखे जाने तक वो आरडी 860 पहुंच गई। यहां पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, प्रधान जयवीर सिंह हाडला सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular