Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर कोर्ट परिसर में पार्किंग को लेकर पुलिस और वकीलों में मारपीट,...

बीकानेर कोर्ट परिसर में पार्किंग को लेकर पुलिस और वकीलों में मारपीट, हंगामा मचा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर कोर्ट परिसर में वाहन पार्किंग को लेकर हुई बार एसोसिएशन बीकानेर के सदस्य अधिवक्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट में बदल गई। बाद में हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से आपसी राजीनामे के आधार पर मामले का निस्तारण कर दिया गया।

बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि वाहन पार्किंग को लेकर पुलिस और वकील के बीच विवाद हो गया था। बार एसोसिएशन के मीडिया सचिव अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि जिसको लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना के साथ हुई बैठक में बार काउंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी, वरिष्ठ अधिवक्ता मुमताज भाटी, रामकिशन कड़वासरा, सीओ सिटी, सीओ सदर, सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह, सुभाष बिजारणियां की मौजूदगी में दोनों पक्षों की तरफ से लिखित राजीनामा होने के आधार पर आपसी सद्भाव और भाई चारे की भावना से सुखद माहौल में राजीनामा हो गया।

बार काउंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन और न्यायालय में परिसर या किसी भी स्थान पर अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार ना हो और पुलिस कर्मी भी न्यायिक व्यवस्था के अंग हैं इसलिए दोनों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इस दौरान बिहारी सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष रामरतन गोदारा, संजय गौतम, सुमित डूडी, लेखराज नायक, गोपाल चौधरी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!