Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर संभाग में ड्रग्‍स के दुरूपयोग पर मंत्री का विधानसभा में बड़ा...

बीकानेर संभाग में ड्रग्‍स के दुरूपयोग पर मंत्री का विधानसभा में बड़ा बयान, कहा- कठोर कदम उठाएंगे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने सोमवार को विधान सभा में कहा कि युवा पीढ़ी पर देश का भविष्य निर्भर है। गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर के कई क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में उपचार के लिए उपलब्ध आवश्यक दवाईयों और ड्रग्स का दुरूपयोग कई युवाओं द्वारा नशे के लिए हो रहा है। इस क्षेत्र में बिकने वाले 9 ड्रग्स को सरकार ने बैन भी किया हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस गंभीर विषय पर जांच कर कठोर कदम उठाएगी।

शून्यकाल के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सदन के सदस्य गुरवीर सिंह के ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सक्रियता के साथ दवाईयों और ड्रग्स के दुरूपयोग के संबंध में 1 जनवरी से 3 दिसंबर 2024 तक 23 हजार 247 जांच करवाई गई है, 565 लाइसेंस रद्द किए गए है तथा कई दोषी लोगों को निलंबित कर हिदायत भी दी गई है। साथ ही, राज्य सरकार आवश्यक दवाओं की मांग व आपूर्ति की पारदर्शिता के लिए एक पोर्टल बनाने का भी प्रयत्न कर रही है। उन्होंने बताया कि विभाग अपने दायरे में आने वाले सभी क्षेत्रों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!