Friday, May 15, 2026
Hometrendingकांग्रेस की संगठनात्‍मक गतिविधियां तेज, राष्‍ट्रीय सचिव 10 को बीकानेर आएंगे, बैठक...

कांग्रेस की संगठनात्‍मक गतिविधियां तेज, राष्‍ट्रीय सचिव 10 को बीकानेर आएंगे, बैठक लेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा राजस्थान प्रदेश में राष्ट्रीय सचिवों को जिलेवार बैठकें आयोजित करने की जिम्मेदारियां दी गई है। इसी क्रम में बीकानेर जिले का प्रभार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव चिरंजीराव को दिया गया है। सचिव चिरंजीराव 10 मार्च को बीकानेर आयेंगे। वे यहां शहर कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 2 बजे शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों की अति आवश्यक बैठक लेंगे।

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत कि अध्यक्षता में संपन्न होने वाली इस अति आवश्यक बैठक में बीकानेर शहर के अंतर्गत आने वाले प्रभार क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/ विधायक प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, इंटक, मंडल, विभाग, प्रकोष्ठ के सभी अध्यक्ष मय कार्यकारिणी शहर कांग्रेस के अंतर्गत प्रभार क्षेत्र में आने वाले राष्ट्रीय या प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी सम्मानित कांग्रेस जन भागीदारी निभायेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!