









बीकानेर Abhayindia.com मलेशिया के नीलई शहर में 21 से 27 फरवरी 2025 तक चल रही 31वीं एशियन ट्रेक साईक्लिंग प्रतियोगिता के लिए बीकनेर की होनहार गुरुदेव साईक्लिंग प्रशिक्षु बसन्ती कुमावत ने 4 किलोमीटर टीम परसुट प्रतियोगिता में 4 मिनट 55 सैकण्ड का समय लेकर भारत साईक्लिंग टीम को कांस्य पदक दिलाया। वहीं, स्वर्ण पदक कजाकिस्तान व रजत पदक चाईनीज ताईपे ने हासिल किया।
भारतीय साईक्लिंग टीम में हर्षिता जाखड़, भूमिका, अमृता शामिल थी। कोच किसन कुमार पुरोहित और गुरुदेव साईक्लिंग परिवार के श्रवण राम डूडी कोच, शिवरतन चौधरी, हरी राम तरड़, धर्म राम पहलवान, कोच जीता राम चौधरी, कोच और महाराणा प्रताप अवार्डी फ़तेह सिंह गौर, गणेश बेनीवाल, दिनेश तरड़, रामकरण जाट महाराणा प्रताप अवार्डी, रामनाथ आचार्य, दिलीप कस्वां, राजू फौजी, धर्म राम फौजी, कौशल पटवारी, भारत हरी, किशन पहलवान, रामनिवास भाम्भू, महेश बॉक्सर, रामपुरिया लॉ कॉलेज के डॉक्टर अनंत जोशी, सिस्टर निवेदिता कॉलेज के डॉक्टर रितेश व्यास, गणेश सारण, शशिशेखर किराडू, निरजंन सिंह ने कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
















