Sunday, June 21, 2026
Hometrendingराजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दयानन्द मार्ग में आईसीटी लेब का हुआ...

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दयानन्द मार्ग में आईसीटी लेब का हुआ लोकार्पण

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दयानन्द मार्ग बीकानेर में विधायक जेठानन्द व्यास, CDEO महेंद्र शर्मा, ADPC गजानन्द सेवग, ADEO सुनील बोड़ा, बीकानेर ICT जिला समन्वयक रवि शंकर शर्मा और प्रधानाचार्य मंजुबाला के कर कमलों से नवनिर्मित ICT लेब का लोकार्पण किया।

SDMC सचिव हिमांशु दाधीच और गोविंद नारायण पुरोहित ने स्वस्तिवाचन करके समारोह का प्रारंभ किया। जिला समन्वयक रवि शंकर शर्मा ने सभी को आईसीटी लेब की उपयोगिता और आईटी मे बच्चों के लिए आपार सफलता के मार्ग बताए। साथ ही सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भी अच्छी गुणवत्ता की कंप्यूटर शिक्षा मिले इस पर Compucom सॉफ्टवेयर लिमिटेड पूरे राज्य मे कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रमोद शर्मा ने कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग के बारे मे प्रकाश डाला। उपप्राचार्य कैलाश पंवार, शिव जोशी विद्यालय स्टाफ सेकेट्री हड़वंत सिंह ने भी लोकार्पण समारोह मे अपने विचार रखे।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!