Hometrendingबीकानेर में भाजपा के पांच मंडल अध्‍यक्षों के चुनाव पर लगी रोक...

बीकानेर में भाजपा के पांच मंडल अध्‍यक्षों के चुनाव पर लगी रोक हटाई

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा में संगठनात्‍मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच, बीकानेर शहर भाजपा के पांच मंडलों के अध्‍यक्षों के चुनाव पर लगी अं‍तरिम रोक हटा दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले पांच मंडलों के चुनाव निरस्‍त किए गए थे।

आपको बता दें कि भाजपा की प्रदेश अपील समिति के प्रदेश संयोजक घनश्‍याम तिवाडी व सह संयोजक सरदार अजय पाल सिंह एवं योगेन्‍द्र सिंह तंवर की उपस्थिति में प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में बीकानेर शहर के रानीबाजार, नयाशहर, पुराना शहर, जस्‍सूसर और जूनागढ मंडल के निर्वाचन से अंतरिम रोक हटाने का निर्णय किया गया।

बीकानेर शहर भाजपा के मंडल अध्यक्ष घोषित, जानें- किन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular