Saturday, May 16, 2026
Hometrendingशिक्षा निदेशालय के सामने चले आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, डीपीसी व...

शिक्षा निदेशालय के सामने चले आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, डीपीसी व कार्यग्रहण को लेकर आदेश जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा किए गए आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। संघ के प्रदेशाध्‍यक्ष आचार्य ने बताया कि वर्ष 2024-25 की नियमित डीपीसी में 348+2=250 संस्थापन अधिकारियों के दो चयन आदेश एवं यथावत पदस्थापन स्थान पर कार्यग्रहण के आदेश जारी हो गए है। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की नियमित डीपीसी 24/1/2025 को होगी।

उन्‍होंने बताया कि शिक्षा निदेशक आशीष मोदी द्वारा वर्ष 2024-25 की नियमित डीपीसी में चयनित 348 +2=350 संस्थापन अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापना स्थान पर ही कार्यग्रहण करने के आदेश जारी कर दिनांक 3-2-2025 तक कार्यभार गृहण तिथि तय की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश भी शीघ्र जारी होंगे। आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों पर वर्ष 2024-25 की नियमित डीपीसी कल दिनांक 24/1/2025 शुक्रवार को होगी।

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास ने इसके मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुणाल एवं शिक्षा निदेशक आशीष मोदी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही 1986 के साथियों के लिए राज्य सरकार से छाया पदों को स्वीकृत कर डीपीसी में चयन करने की मांग की है। इसके अलावा सभी मण्डलों में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक एवं वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी जनवरी माह में ही सम्पन्न करने की पुरजोर मांग की है। आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशालय पर संध के द्वारा दिये गये 54 दिनों के अनिश्चितकालीन धरने की यह बड़ी सफलता है। शिक्षा प्रशासन अपना वादा निभा रहा है जो कि धरना स्थगित करने के समय दिया गया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!