Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Weather : अगले 48 घंटे में पारा गिरेगा, कोहरे का भी...

Rajasthan Weather : अगले 48 घंटे में पारा गिरेगा, कोहरे का भी अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई कई जगहों पर हल्‍की बारिश दर्ज की गई है। बीते चौबीस घंटे में सर्वाधिक बारिश भरतपुर में 17 मिलीमीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, अगले दो दिन प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की भी संभावना है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!