Hometrendingराजस्‍थान में तबादलों के लिए बढ़ी तारीख, तीन लाख से ज्‍यादा होंगे...

राजस्‍थान में तबादलों के लिए बढ़ी तारीख, तीन लाख से ज्‍यादा होंगे इधर-उधर…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादलों के लिए सरकार ने आखिरी तारीख 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। इससे पहले दस जनवरी तक तबादले होने थे। बताया जा रहा है कि मंत्रियों व विधायकों की मांग के चलते मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तबादलों से छूट की अवधि को बढ़ा दिया है।

आपको बता दें कि सरकार ने 30 दिसंबर को ही 10 जनवरी तक के लिए तबादलों से बैन हटाया था। लेकिन, 10 दिन में ज्यादातर विभागों में तबादले नहीं हो पाए थे, इसलिए सीएम से कई नेताओं ने छूट को बढ़ाने की मांग की थी।

आपको यह भी बता दें कि हाल में मुख्‍यमंत्री के साथ विधायकों की फीडबैक बैठकों में भी तबादलों  से जल्दी बैन हटाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। तबादलों में पिछली सरकारों की तरह इस बार भी सत्‍ताधारी बीजेपी पार्टी के नेताओं और विधायकों की डिजायर चलेगी। विधायकों के अलावा बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों की भी डिजायर चलेगी। एक अनुमान के अनुसार, प्रदेश में करीब 3 लाख से ज्यादा कर्मचारी इधर-उधर होंगे। मेडिकल, ऊर्जा, पुलिस, पीएचईडी में सबसे ज्यादा तबादले होने के आसार हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular