Friday, May 15, 2026
Hometrendingशिक्षा निदेशालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना 33वें दिन भी जारी

शिक्षा निदेशालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना 33वें दिन भी जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों/कर्मचारियों की रिव्यु/नियमित डीपीसी आयोजित कर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन देने तथा पूर्व में की गई अनियमितताओं की जांच कर दोषी स्तरों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 33वें दिन भी जारी रहा।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा पूर्व में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यू/नियमित डीपीसी, 86 के वरिष्ठ कर्मचारियों को छोडकर कनिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नति देने एवं प्रकरण को उलझाने, तीन सन्तान मामलों में रिव्यु डीपीसी से पूर्व नियमित डीपीसी करने की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी स्तरों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं शिक्षा निदेशालय सहित सम्पूर्ण राजस्थान के कार्यालयों एवं शालाओं में 100 प्रतिशत पदों को प्रदर्शित कर पदोन्नति में पदस्थापन आन-लाइन काउन्सलिंग के माध्यम से करने आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है।

प्रदेश अध्‍यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि धरने पर प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, जितेन्द्र गहलोत, रामनाथ आचार्य, भूपेन्द्र सिंह चैहान, रामकुमार मीणा, मोडाराम रेगर, ओम प्रकाश बिश्नोई आदि बैठे। समर्थन में लक्ष्मण पुरोहित, रामचन्द्र बाल्मिकी, जे.के. राजपुरोहित, मो. अफजल सिद्दकी, बंशीलाल जोशी, विष्णुदत पुरोहित, कमलेश व्यास, नारायणदास रंगा, किशन कुमार कल्ला आदि शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!