Friday, May 15, 2026
Hometrendingरेलवे में कर्मचारी यूनियनों को मान्यता प्रदान करने के लिए 6 दिसम्बर...

रेलवे में कर्मचारी यूनियनों को मान्यता प्रदान करने के लिए 6 दिसम्बर तक होगा गुप्त मतदान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे में कर्मचारी यूनियनों को मान्यता प्रदान करने के लिए 6 दिसम्बर तक गुप्त मतदान कराया जा रहा है। दूसरे दिन गुरुवार काे भी रेलकर्मियों ने बड़े उत्साह से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कर्मचारी संगठन अपने-अपने स्तर पर कर्मचारियों को साथ लेने की कोशिश में जुटे हैं। मंडल स्तर पर पाेलिंग बूथाें पर आरपीएफ जवानाें तथा सीसीटीवी की निगरानी में बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराया जा रहा है। इस चुनाव में उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यूपीआरएमएस) सहित चार यूनियन हिस्सा ले रही है।

बीकानेर मंडल पर 10 हजार से अधिक रेलवे कर्मचारी हैं, जो मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार से चुनाव निरंतर जारी हैं। बुधवार और गुरुवार के बाद अब शुक्रवार को भी मतदान होगा। शुक्रवार काे रनिंग स्टाफकर्मी मतदान करेंगे। इसके बाद मतों की गणना 12 दिसम्बर काे होगी। इस चुनाव में जो यूनियन कुल वैध मतों के 35 प्रतिशत मत प्राप्त करेगी उसे मान्यता मिल जाएगी। इसके लिए सभी यूनियन बड़ी रुचि के साथ मेहनत कर रही हैं।

यूपीआरएमएस के जोनल महामंत्री विनोद मेहता, सचिव शौकत कोहरी, उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह चौहान, मनीष चौधरी, संयुक्त सचिव विजय सिंह राठौड़, पीरचंद, कोषाध्यक्ष सुखराम भाम्भू, दिनेश मील, राजेश कुमार यादव, ओम सिंह शेखावत, मो इशाक, किशोर रावत, आशुतोष शर्मा, बबलू मीणा, हरिराम सहित अनेक सक्रिय रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!