HometrendingRajasthan Weather : आज चार संभागों में बारिश का अलर्ट, जानें- कब...

Rajasthan Weather : आज चार संभागों में बारिश का अलर्ट, जानें- कब आएगी गुलाबी सर्दी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार, आज बूंदी और भीलवाड़ा जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी मौसम बदलने के संकेत हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। इस महीने के अंत तक बारिश का दौर थम जाएगा। नवंबर के आरंभ में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular