Saturday, April 25, 2026
Hometrendingश्री पूनरासर धाम में बही भक्ति की अविरल धारा, पूनरासर बाबे का...

श्री पूनरासर धाम में बही भक्ति की अविरल धारा, पूनरासर बाबे का किया रुद्राभिषेक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com विजयदशमी के पावन पर्व पर श्रीपूनरासर धाम में भक्ति की अविरल धारा बही। भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया एवं रामभक्त श्री पूनरासर हनुमान बाबा का महारुद्राभिषेक, हवन एव महाज्योत एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति के बंशीलाल व्यास ने बताया कि पण्डित नथमल पुरोहित, श्रीधर महाराज, पुजारी रतन लाल बोथरा के सानिध्य में दशहरे के अवसर पर पूनरासर धाम में राम भक्त हनुमान का महारुद्राभिषेक एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। श्री पूनरासर बाबें का रुद्राभिषेक के बाद पूनरासर बाबें की महाज्योत रतन लाल बोथरा द्वारा की गई।

इस अवसर पर श्रीपूनरासर बाबे का विशेष श्रृंगार किया गया। महारुद्राभिषेक कार्यक्रम मे विधायक जेठानंद व्यास, अशोक मोदी, बंशी लाल व्यास, विनोद व्यास, गिरिराज हर्ष, यशपाल मूगिया, हर्षवर्द्धन व्यास, संजय कुमार हर्ष, यशवर्द्धन व्यास, सहित अन्‍य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!