Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingबीकानेर से बाइक चुरा कर जोधपुर, फलोदी में बेचने वाली गैंग का...

बीकानेर से बाइक चुरा कर जोधपुर, फलोदी में बेचने वाली गैंग का खुलासा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक शातिर गैंग का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से 32 मोटरसाइकिलें बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि फलोदी के भोजासर निवासी सोमराज, बीकानेर निवासी सोनू और जहीर को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

एसपी सागर ने बताया कि आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उन्‍हें बीकानेर जिले से बाहर जोधपुर, फलोदी व अन्‍य जगहों पर बेच देते थे। इस चोर गैंग को दबोचने में नयाशहर थाना के थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, कांस्‍टेबल केसरराम की विशेष भूमिका बताई जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!