Friday, May 15, 2026
Hometrendingरामपुरिया विधि महाविद्यालय के छात्रों ने विधि तृतीय वर्ष परीक्षा परिणाम में...

रामपुरिया विधि महाविद्यालय के छात्रों ने विधि तृतीय वर्ष परीक्षा परिणाम में फहराया परचम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय का पिछली वर्षों की भांति इस वर्ष भी डाॅ भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विधि तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।

महाविद्यालय की छात्रा हंसिनी पुरोहित ने विधि तृतीय वर्ष में 62.96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के छात्र चेतन प्रकाश पणिया व नोमीनेष व्यास ने 62.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और तृप्ति पारीक ने 61.81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एलएल.बी. तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है जिसमें महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम लगभग 100 प्रतिशत रहा है। महाविद्यालय परिवार ने प्रथम श्रेणी आने वाले सभी विधार्थीयों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के मानद् सचिव सुनिल रामपुरिया ने समस्त स्टाॅफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। प्राचार्य डाॅ. अनन्त जोशी ने बताया कि महाविद्यालय की पूर्ववर्ती गौरवमयी परम्परा को जारी रखते हुए विद्यार्थियों ने महाविद्यालय का नाम पूरे विश्वविद्यालय में रोशन किया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!